गुंजन मॉन्टेसरी प्री-प्राइमरी स्कूल में उत्सव के माहौल में बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कुछ विशेष कारणों से बाल दिवस के दिन यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका था। इसके बाद आज स्कूल में समारोह आयोजित किया गया।
बच्चों ने गीत-संगीत की धुनों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
बाल दिवस के अवसर पर स्कूल की ओर से बच्चों को उपहार भी दिए गए।
कार्यक्रम में डुमडुमा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी मनुज्जल गोगोई, शिक्षक शरत चिरिंग फुकन, पूर्व शिक्षिका किरणमयी हजारिका, मीना गोगोई, सीमा चौधरी और निराला चौधरी उपस्थित थे।