नगांव, 10 नवंबर: सामगुड़ी में नवजात को 3 हजार रुपये में बेचने के आरोप के मामले में कावाइमारी निवासी साबिना यासमिन ने बच्चे को खरीदने के आरोप से इनकार किया है।
नवजात को गोद में लेकर रूपहीहाट पुलिस थाने पहुंचीं साबिना यासमिन ने कहा, “मुझे बच्चा बेचा नहीं गया है, बल्कि पालन-पोषण के लिए दिया गया है।” उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पैसे देकर नवजात को नहीं खरीदा है।
साबिना यासमिन ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने युवती और उसकी मां की मुश्किल घड़ी में मदद के लिए 2 हजार रुपये दिए थे।
सामगुड़ी की एक अविवाहित मां पर अपने नवजात को 3 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगा था। मामले में नगांव मेडिकल कॉलेज की एक नर्स की मदद होने का आरोप भी सामने आया था।
आरोपों के अनुसार, युवती का दिव्यांश कुमार नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिससे वह गर्भवती हुई। आरोप है कि युवक ने युवती से शादी करने के बजाय फरार हो गया।
अब साबिना यासमिन के इस दावे से मामले ने नया मोड़ ले लिया है कि नवजात को बेचा नहीं गया, बल्कि उसके पालन-पोषण के लिए उन्हें सौंपा गया था।