नगांव जिले के जुरिया स्थित दगांव की सबीना यासमिन ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो महत्वपूर्ण सम्मान हासिल किए हैं।
देशभर से चुनी गई 270 महिला पुलिसकर्मियों के बीच सबीना ने ‘Best Overall Trainee’ और ‘Best in Physical’ का खिताब जीता। यह NSG का पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स था।
अहमद अली की बेटी सबीना ने कठिन और चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक और मानसिक क्षमता का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
उनकी सफलता से दगांव और पूरे नगांव जिले में खुशी का माहौल है। विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने सबीना को बधाई दी है।
सबीना की उपलब्धि को असम के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है।