दुलियाजन, 16 नवंबर: डिब्रूगढ़ जिले के दुलियाजन के कमलाबाड़ी इलाके में एक घर के बंद कमरे से एक ही परिवार के 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान चंद्रकांत भुइयां, उनकी पत्नी एलिजा भुइयां और बेटी निहारिका भुइयां के रूप में हुई है।

सोमवार शाम परिवार के तीनों सदस्यों के शव उनके घर से मिले। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शव बंद कमरे के भीतर खून से लथपथ हालत में पाए गए।

पुलिस को संदेह है कि माता-पिता के साथ निहारिका की भी हत्या की गई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण और घटना की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना को किसने और किस वजह से अंजाम दिया। इस घटना के बाद कमलाबाड़ी इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।