उदालगुड़ी: जिले के औरंगाजुली चाय बागान के मुख्य प्रबंधक दलजीत सिंह मान ने श्रमिकों के रोजमर्रा के कामकाज को करीब से समझने के लिए उनके साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं।
उन्होंने सुबह 8 बजे से श्रमिकों के साथ पत्तियां तोड़ने के काम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने पत्तियों का वजन भी किया।
मान ने श्रमिकों के साथ दोपहर का भोजन भी किया और उनके पूरे दिन के व्यस्त कामकाज का अनुभव लिया।
श्रमिकों के साथ काम करके खुशी मिली, लेकिन इस काम में काफी मेहनत करनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के साथ काम कर उन्हें खुशी मिली और इस काम में काफी मेहनत करनी पड़ती है।
मुख्य प्रबंधक की इस पहल का श्रमिकों ने स्वागत किया और संतोष जताया। श्रमिकों की मेहनत को करीब से समझने की इस कोशिश को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।