गोवालपारा जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। गोवालपारा के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने खुद सड़कों पर उतरकर सघन जांच अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई।
हाल ही में काजीरंगा में हुई सड़क दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा नियमों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। हेलमेट के नियम की अनदेखी करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मुख्य मार्गों पर वाहनों की जांच की। इस बीच जो भी लोग बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते पाए गए, उन्हें अधिकारियों ने भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।