1 नंबर बरबिल स्थित वैष्णव मंदिर में डिगबोई श्याम भक्त समिति की पहल पर भक्तिमय माहौल में ‘बाबा श्याम जन्मोत्सव’ मनाया गया।
जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकप्रिय भजन गायक हर्षित खैतान ने भजन प्रस्तुत किए। उनके भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
भजन और भक्तिमय संगीत की धुनों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
जन्मोत्सव के अवसर पर आध्यात्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।