शिवसागर: काजीरंगा में हाल में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद असम का परिवहन विभाग राज्य भर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हो गया है। विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच शुरू की गई है।
इसी क्रम में शिवसागर में परिवहन विभाग की प्रवर्तन शाखा ने विशेष जांच अभियान चलाया। विभागीय अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों और सवारों के हेलमेट की जांच की।
अभियान के दौरान व्यावसायिक वाहनों के जरूरी दस्तावेजों और अन्य यातायात नियमों के पालन की भी जांच की गई।
विभाग सड़क दुर्घटनाएं रोकने, वाहन कानून का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने और आम राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चला रहा है।