पुणे, महाराष्ट्र: पुणे नगर निगम की शहरभर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार चौथे दिन भी जारी रही।
सहायक आयुक्त प्रज्ञा पोतदार ने बताया कि निगम क्षेत्र में साइड और फ्रंट मार्जिन में किए गए सभी अनधिकृत अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए गए हैं।
नगर आयुक्त ने आम नागरिकों की आवाजाही में बाधा डालने वाले और शहर के सौंदर्यीकरण में रुकावट बनने वाले सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि फिलहाल उन अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है, जिनसे लोगों को परेशानी होती है, यातायात जाम लगता है और शहर की सूरत बिगड़ती है।