नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा के नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत चहल को यह जिम्मेदारी दी गई। ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने X पर नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी कर उन्हें बधाई दी।

चहल ने पार्टी में स्थान मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का आभार जताया। उन्होंने भाजपा परिवार में स्थान और सम्मान देने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में असम के योगेन मोहन को भी नियुक्त किया गया है। उनके साथ ओडिशा की ममता महंत, उत्तर प्रदेश के संगमलाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद, महाराष्ट्र के बाबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली के सत प्रकाश राणा और बिहार के अर्जुन साहनी को भी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद माधवराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।