मिर्जा: जुबिन गर्ग की रेंज रोवर वापस करने के लिए खरीदार सोनमोइना दास सहमत हो गए हैं। उन्होंने जुबिन गर्ग के चार करीबी दोस्तों के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया।
पवित्र राभा, बंकिम राय मेधी, मानस भागवती और सौमिक दत्ता ने मिर्जा में सोनमोइना दास से मुलाकात की। इस दौरान वाहन के भविष्य और उसके संरक्षण को लेकर चर्चा हुई।
सोनमोइना दास ने लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए वाहन को असम में रखने और उसे वापस करने की प्रक्रिया में सहयोग का आश्वासन दिया है।
जुबिन क्षेत्र में रखा जाएगा वाहन
दोस्तों की योजना के अनुसार, रेंज रोवर को सोनापुर के कमरकुची में बन रहे ‘जुबिन क्षेत्र’ में स्थायी रूप से संरक्षित किया जाएगा। उनका कहना है कि इससे आने वाली पीढ़ियां कलाकार की यादों और उनके इस्तेमाल की वस्तुओं से परिचित हो सकेंगी।
फिलहाल वाहन का पंजीकरण और जरूरी दस्तावेज सोनमोइना दास के नाम पर पूरे नहीं हुए हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वाहन को वापस लाने की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। दोस्तों ने वाहन के बदले खर्च की गई रकम लौटाकर कानूनी तरीके से उसे वापस लेने की योजना बनाई है।
सोनमोइना दास के सहयोग से जुबिन गर्ग की स्मृतियों से जुड़े वाहन को असम में संरक्षित करने का रास्ता खुल गया है। — बंकिम राय मेधी