गुवाहाटी, 26 नवंबर: गुवाहाटी हाईकोर्ट ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले में शेखरज्योति गोस्वामी और गर्ग के दो पूर्व निजी सुरक्षा अधिकारियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई 7 दिसंबर तक टाल दी है।
शेखरज्योति गोस्वामी, नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य की जमानत याचिकाओं पर 26 नवंबर को सुनवाई होनी थी। हालांकि, कोर्ट ने मामलों पर सुनवाई नहीं की और अगली तारीख 7 दिसंबर तय कर दी।
जुबीन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में निधन हुआ था। इस मामले में तीनों आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं।
इस बीच, अन्य आरोपितों श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा की जमानत से जुड़े मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है।
हाईकोर्ट में 7 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में तीनों आरोपितों की जमानत याचिकाओं पर आगे की कार्यवाही तय होने की उम्मीद है।