दक्षिण कामरूप के छमरिया स्थित 1 नंबर मालिबाड़ी में एक अकेली महिला से सड़क पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में मंदिरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए मंदिरा पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
शिकायत में कांग्रेस नेता अब्दुल लतीफ अंसारी समेत कुल 6 लोगों पर महिला से सड़क पर दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।
मंदिरा पुलिस चौकी के प्रभारी अधिकारी ज्योतिर्मय दास ने प्राथमिकी के आधार पर तत्काल जांच शुरू कर अभियान चलाया। पुलिस ने बीती रात मामले में शामिल होने के आरोप में आताब अली को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार आताब अली को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल हिरासत में भेज दिया गया।
अब्दुल लतीफ अंसारी समेत अन्य 5 आरोपियों को पकड़ने के लिए मंदिरा पुलिस का अभियान जारी है।