नई दिल्ली, 27 नवंबर: 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी और चुनावी रणनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित होगी। बैठक 27 और 28 नवंबर को होगी।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। इसके अलावा करीब 107 राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, राज्य प्रभारी और संगठन मंत्री भी बैठक में भाग लेंगे।
बैठक में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। चुनावी चुनौतियों, पार्टी की संगठनात्मक बुनियाद को मजबूत करने और संगठनात्मक कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा होने की संभावना है।
दो दिनों की इस बैठक में कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 27 नवंबर की दोपहर से होगी। बैठक में आगामी चुनावों के लिए पार्टी की प्राथमिकताओं और आगे की कार्ययोजना तय करने पर भी जोर दिया जाएगा।