असमिया फिल्म ‘डबल बिया’ की शूटिंग के लिए असम आए बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने जुबिन क्षेत्र पहुंचकर गायक जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जुबिन गर्ग की आवाज, प्रतिभा और रचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका काम उन्हें हमेशा अमर बनाए रखेगा।
राजपाल यादव ने कहा कि किसी कलाकार को श्रद्धांजलि देने के लिए इससे बड़ा स्थान और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि जुबिन गर्ग ने अनगिनत यादगार गीत दिए और उनकी आवाज व प्रतिभा का जादू पूरे देश और दुनिया में फैला था।
“जुबिन गर्ग की रचनाएं और उनका काम उन्हें हमेशा अमर बनाए रखेगा।”
अभिनेता ने जुबिन गर्ग की आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि भले ही वे दोनों अलग-अलग क्षेत्रों के कलाकार थे, लेकिन संगीत और अभिनय की दुनिया से जुड़े होने के कारण वे एक बड़े परिवार का हिस्सा थे। राजपाल यादव ने बताया कि वह भी जुबिन गर्ग के प्रशंसक रहे हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जुबिन गर्ग की रचनाओं का जादू आने वाले समय में भी लोगों के बीच जीवित रहेगा। श्रद्धांजलि देते समय उन्होंने असम के लोगों के स्नेह और जुबिन गर्ग के प्रति उनकी गहरी भावनाओं को भी महसूस किया।
राजपाल यादव निर्देशक सुब्रत काकती की बनने वाली असमिया फिल्म ‘डबल बिया’ में अभिनय के लिए असम आए हैं। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार असमिया सिनेमा में अभिनय करेंगे।