तिरुवनंतपुरम, 14 नवंबर: केरल के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत हाउस सर्जन के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने एक डॉक्टर को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान डॉ. वी. के. बिनु के रूप में हुई है।

पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 2 बजे नेदुमंगाड स्थित उनके घर से उन्हें हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, हाउस सर्जन के तौर पर काम कर रहीं स्नातकोत्तर स्तर की मेडिकल छात्रा ने शुक्रवार को शरीर के एक हिस्से में सूजन आने पर डॉक्टर से सलाह ली थी। आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें अपने कमरे में बुलाकर उनके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की।

छात्रा किसी तरह कमरे से बाहर निकलीं और सहकर्मियों की मदद से पुलिस के पास पहुंचीं। पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात नेदुमंगाड पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया।

इसके बाद पुलिस ने छात्रा का विस्तृत बयान दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लिया। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने मामले की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बाद में राज्य स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी डॉक्टर को निलंबित करने की जानकारी दी।