नई दिल्ली, 14 नवंबर: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद, जो अब प्रयागराज है, में हुआ था। इस वर्ष उनकी 137वीं जयंती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू के योगदान और आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र निर्माण के शुरुआती दौर में उनके नेतृत्व को याद किया।