रूपाई साइडिंग: असम साहित्य सभा की पहल, तिनसुकिया जिला साहित्य सभा के सहयोग, रूपाई शतदल शाखा साहित्य सभा की मेजबानी और केंद्रीय कुहि उपसमिति के प्रबंधन में आयोजित तीन दिवसीय केंद्रीय कुहि समारोह का समापन हो गया। बाल दिवस के अवसर पर 13 नवंबर से रूपाई शतदल शाखा साहित्य सभा परिसर में भव्य कार्यक्रमों के साथ इसका आयोजन किया गया।
समारोह के अंतिम दिन पुस्तक विमोचन सभा आयोजित की गई। रूपाई शतदल शाखा साहित्य सभा की ओर से प्रकाशित 62 पुस्तकों का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में असम साहित्य सभा के उपाध्यक्ष पदुम राजखोवा, प्रधान संपादक देवजीत बोरा, केंद्रीय कुहि उपसमिति के कार्यकारी अध्यक्ष मृणाल कुमार हजारिका और संयोजक प्रशांत साइकिया सहित असम साहित्य सभा के कई पदाधिकारी, शिक्षाविद, साहित्यकार और पत्रकार शामिल हुए।
वृहत्तर रूपाई साइडिंग क्षेत्र के कई नवोदित और वरिष्ठ लेखक-लेखिकाओं की पुस्तकों का विमोचन किया गया। युवा लेखक पिंकू मोरान की पुस्तक ‘एमुठि जोनाक’ का भी इसी समारोह में विमोचन किया गया।