गोधरा, गुजरात: गुजरात के गोधरा सेंट्रल बस स्टैंड में भीषण आग लग गई।
आग में बस स्टैंड की कई दुकानें, पार्सल कार्यालय और कंट्रोल कार्यालय जल जाने की जानकारी मिली है।
इस घटना से बस स्टैंड के एक हिस्से को व्यापक नुकसान हुआ है।
आग कैसे लगी, इसमें कोई हताहत हुआ या नहीं और कुल नुकसान कितना हुआ है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।