बिहाली, 18 नवंबर: बिहाली के सांस्कृतिक दल ‘आमा कला कुंज’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में 13, 14 और 15 नवंबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय देउसी-भैली प्रतियोगिता में दल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। बिहाली के बतियामारी से कला श्री बिनोद खनाल के नेतृत्व में गई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
टीम की इस सफलता के बाद बिनोद खनाल के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहाली के विधायक मुनींद्र दास, समाजसेवी प्रेमलाल गंजू, सुमन शर्मा, गोरखा साहित्य सभा के सचिव गोपाल कश्यप, पत्रकार भुवन लुइटेल, खगेन मोटोक, मिंटू बोरा तथा आमा कला कुंज के अध्यक्ष गजेन शर्मा और सचिव भुवन घोरचाने उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने बिनोद खनाल को सम्मानित किया और टीम की उपलब्धि पर खुशी जताई। उपस्थित लोगों ने इसे बिहाली की कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया।