दिल्ली, 20 नवंबर: शाहदरा में आम आदमी पार्टी (आप) युवा विंग के जिलाध्यक्ष अभिषेक ढींगन के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने 6 राउंड फायरिंग की।

अभिषेक ढींगन ने बताया कि घटना के समय वे कार्यालय के अंदर बैठे थे। तभी स्कूटर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

“एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने हेलमेट नहीं पहना था। फायरिंग से वहां अफरा-तफरी मच गई।”

उन्होंने कहा कि हमलावरों ने बाहर से शीशे और गेट पर गोलियां चलाईं। कुछ गोलियां कार्यालय के अंदर भी लगीं।