बेंगलुरु, 20 नवंबर: असम के बरपेटा जिले के हाउली निवासी शोध छात्र नंदलाल घोष पिछले 22 दिनों से बेंगलुरु में लापता हैं। वह 29 अक्टूबर, 2026 से परिवार के संपर्क में नहीं हैं।

नंदलाल घोष खगोल विज्ञान के शोधार्थी हैं और बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) से जुड़े थे। परिवार के अनुसार, वह 29 अक्टूबर को शिक्षण संस्थान से लापता हुए थे।

परिवार ने इस संबंध में बेंगलुरु के माडीवाला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

परिवार ने नंदलाल की तलाश में लोगों से मदद की अपील की है और असम के मुख्यमंत्री से भी हस्तक्षेप की मांग की है।

नंदलाल घोष के बारे में कोई जानकारी मिलने पर परिवार ने 60006-37488 नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।

परिवार ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का भी अनुरोध किया है।