जुबिन गर्ग की पसंदीदा रेंज रोवर के बिकने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। यह गाड़ी आजारा निवासी सोनमणि दास ने खरीदी है।

गाड़ी खरीदने के बारे में सोनमणि दास ने कहा, “मैंने इसे गाड़ी समझकर नहीं, बल्कि दादा से प्यार के कारण खरीदा है।”

AS01-GA-9999 नंबर वाली यह रेंज रोवर जुबिन गर्ग ने खरीदी थी। वह विभिन्न मंचों पर इसे अपनी सपनों की गाड़ी बताते रहे थे। गाड़ी बिकने की खबर सामने आने के बाद कई प्रशंसकों ने दुख जताया है।

बताया जा रहा है कि जुबिन गर्ग के 54वें जन्मदिन के अगले दिन यह गाड़ी बेची गई थी। हालांकि, इस मामले में परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वहीं, कुछ लोगों ने इसे परिवार का निजी फैसला बताते हुए कहा है कि गाड़ी बेचे जाने पर सवाल उठाना उचित नहीं है।