अमृतसर: पंजाब के अमृतसर स्थित भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल में आयोजित दूसरी राष्ट्रीय खुली योगासन प्रतियोगिता में डिगबोई के अभिशेष चंद ने स्वर्ण पदक जीतकर असम और डिगबोई का नाम रोशन किया।

योग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन और पतंजलि योग समिति, अमृतसर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में असम की टीम ने कुल 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक हासिल किए। टीम ने योगगुरु सुखमय नाथ और विनय भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

असम की टीम में विनीत भट्टाचार्य, विनायक भट्टाचार्य और अभिशेष चंद ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, प्रताप दास और देवाशीष चक्रवर्ती ने रजत पदक हासिल किए।

अभिशेष चंद डिगबोई के मास्टर पाड़ा निवासी अनिल चंद और झुनू चंद के पुत्र हैं। उनकी उपलब्धि पर डिगबोई के विधायक सुरेन फुकन, असम क्रीड़ा भारती उत्तर प्रांत के अध्यक्ष प्रशांत साइकिया, समाजसेवी मनोज धानुवार, डिगबोई नगर पालिका के चेयरमैन सुदीप दत्तचौधरी और उपाध्यक्ष डिंपी सोनोवाल समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।