डुमडुमा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर डुमडुमा में विशाल पथ संचलन आयोजित किया गया। इसमें 300 से अधिक स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से भाग लिया।

पथ संचलन की शुरुआत डुमडुमा के उचामाटी स्थित ग्रैंड इन होटल से हुई। स्वयंसेवक शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए डुमडुमा नगर खेल मैदान पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में प्रांत बौद्धिक प्रमुख तथा व्यवस्था प्रमुख महेश सिंघल, विभाग बौद्धिक प्रमुख रघुनंदन शर्मा, विभाग प्रचारक सुभाष जोशी, डिब्रूगढ़ विभाग के सुरजीत बोरा, सद्भावना प्रमुख तथा जिला कार्यनिर्वाहक सदस्य रंजय तांती, खंड कार्यवाह मिलन तांती और प्रांत पर्यावरण प्रमुख देवजीत सिन्हा समेत संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्वयंसेवक अकन देका, विशाल सुरोलिया और राजेश महानंद सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूरे पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन और संगठनात्मक एकता दिखाई दी।