शिवसागर, 26 नवंबर: ऑल असम मोटर परिवहन संघ और निजी परिवहन संगठनों की ओर से बुलाए गए चक्का जाम का शिवसागर में व्यापक असर दिखा। शहर में वाहनों की आवाजाही लगभग ठप रही।

परिवहन संगठनों ने सड़क सुरक्षा के नाम पर सरकार की दोहरी नीति तथा SLD और VLTD लगाने के दौरान सामने आ रही विसंगतियों और व्यापक अव्यवस्था के विरोध में चक्का जाम का आह्वान किया था।

चक्का जाम के कारण सड़कों पर निजी वाहनों और एक-दो वाणिज्यिक वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों की आवाजाही बंद रही।

यातायात ठप होने से कई दूरदराज के यात्री रास्ते में फंस गए।