उत्तर गुवाहाटी, 22 नवंबर: उत्तर गुवाहाटी कॉलेज की पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत से रात के समय गिरकर एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक की पहचान लाल मियां के रूप में हुई है।

बताया गया है कि लाल मियां अंधेरे में इमारत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े।

लाल मियां का उत्तर गुवाहाटी स्थित जीएनआरसी में इलाज चल रहा है।

निर्माणाधीन इमारत में श्रमिकों से असुरक्षित तरीके से काम कराए जाने का आरोप है। यह भी आरोप है कि कॉलेज के कर्मचारियों ने श्रम कानूनों का उल्लंघन कर इमारत निर्माण का ठेका लिया था।

घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है।