कांग्रेस पार्टी के नेता अभिजीत दीपकर ने सोमवार को कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू नहीं होते तो देश के पास इंटरनेट और आज इस्तेमाल होने वाले डिवाइस शायद नहीं होते।
दीपकर ने कहा कि नेहरू ने आधुनिक भारत और तकनीकी रूप से आगे बढ़ते भारत की नींव रखी थी।
उनके मुताबिक, उस दौर में कोई इतनी दूर की नहीं सोच रहा था, लेकिन नेहरू ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर दिशा तय की।
दीपकर ने कहा कि देश को उस रास्ते से भटकने नहीं देना चाहिए।