मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में रामकथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से विवाद
आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम से तुलना करते हुए भगवान कृष्ण के सिर और खड़े होने के तरीके को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई धार्मिक संतों और संगठनों ने नाराजगी जताई। मथुरा और वृंदावन के कुछ संतों ने भी इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई।
विवाद के बाद मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो का एक हिस्सा ही सामने आया है और वह एक भक्ति प्रसंग की व्याख्या कर रहे थे।
कृष्ण भक्त होने का दिया हवाला
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह भगवान कृष्ण के भक्त हैं और उनका किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उनकी टिप्पणी से किसी की भावना आहत हुई हो तो उन्हें खेद है।