डिब्रूगढ़: डिबांग नदी पर बनने वाले बड़े बांध के विरोध में कई संगठनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना रुख स्पष्ट किया। ‘स्टॉप बिग डैम’ शीर्षक से आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीपुल्स फोरम अगेंस्ट बिग डैम, आदि बाने केबांग यूनाइटेड, आदि गालो वेलफेयर सोसाइटी और डिबांग डैम असम अरुणाचल डाउनस्ट्रीम एक्शन एलायंस शामिल थे।

संगठनों ने कहा कि डिबांग बांध केवल एक परियोजना नहीं है, बल्कि असम और अरुणाचल प्रदेश के निचले इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों के जीवन, आजीविका और भविष्य के लिए बड़ा खतरा है।

संगठनों ने आशंका जताई कि बांध बनने से भीषण बाढ़, कटाव, पर्यावरणीय असंतुलन और जैव विविधता को व्यापक नुकसान हो सकता है।

उन्होंने मांग की कि लोगों के जीवन को खतरे में डालकर किसी भी हालत में बड़े बांध का निर्माण नहीं होने दिया जाए। संगठनों ने सरकार से डिबांग बांध के निर्माण कार्य को जल्द बंद करने की मांग की।

संगठनों ने चेतावनी दी कि मांग नहीं माने जाने पर वे लगातार और तेज जन आंदोलन शुरू करेंगे।