3 नवंबर: गुवाहाटी के होटल बिलास इन गोलीकांड के मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई को सात दिनों की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद CJM अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच, शिवसागर जिले में दर्ज एक अलग मामले में उनकी दोबारा गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। खबरों के मुताबिक, उन्हें मंगलवार रात शिवसागर ले जाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि डिमौ पुलिस थाने में 2024 में दर्ज एक मामले में घनकांत गोगोई का नाम सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने TATA Hitachi Excavator किराये पर लिया था, लेकिन उसका किराया नहीं चुकाया।

इसके अलावा, शिवसागर निवासी जिंटू चेतिया ने आरोप लगाया था कि गोगोई ने किराये पर लिए गए दो Excavator उनकी जानकारी के बिना बेच दिए। इनमें से एक मशीन नागालैंड से बरामद होने की खबर है, जबकि दूसरी का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इस मामले की मौजूदा कानूनी स्थिति और गोगोई को शिवसागर ले जाने की योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।