बरपेटारोड में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 स्थित हटापारा में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवती की गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान रेजिया खातून (28) के रूप में हुई है।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।
रेजिया का ससुराल बरपेटा थाना क्षेत्र के बरबाला में है। घटना के समय उनके साथ नर्गिस परबीन भी थीं, जिनका घर जनिया में है।
जानकारी के अनुसार, रेजिया का अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। शिमलागुड़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।