असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में ‘पप्पू मॉडल’ बनाना चाहते हैं, जबकि वह देश में ‘राम मॉडल’ बनाना चाहते हैं।
उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या राहुल गांधी अब तक राम मंदिर गए हैं। सरमा ने कहा कि जो व्यक्ति राम मंदिर नहीं जाएगा, उसे सनातनी लोग वोट नहीं देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अनुच्छेद 370 हटाने के मुद्दे पर भी सनातन के साथ नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश में समान नागरिक संहिता आने वाली है और इस मुद्दे पर भी राहुल गांधी सनातन के साथ नहीं हैं।
“राहुल जी, आप वोट चोरी के पीछे पड़े रहिए, मोदी जी लोगों का दिल चुराते रहेंगे और चुनाव जीतते रहेंगे।”
सरमा ने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते रहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों का दिल जीतते रहेंगे और चुनाव जीतते रहेंगे।