सोनापुर में रात के समय बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया गया है कि जागीरोड से गुवाहाटी की ओर जा रही बाइक की सामने से आ रहे नंबर प्लेट विहीन ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में गलत दिशा में वाहन चला रहा था।
दोनों घायलों को इलाज के लिए सोनापुर जिला अस्पताल भेजा गया है।