डिगबोई: डिगबोई कॉलेज (स्वायत्तशासी) में भारत-म्यांमार सीमा व्यापार और संबंध विषय पर अंतर-महाविद्यालयीय पुरस्कार राशि क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की पहल और असम सरकार के एक्ट ईस्ट पॉलिसी मामलों के विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्व एशिया के व्यापारिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक संबंधों में एक्ट ईस्ट पॉलिसी के महत्व और भारत-म्यांमार सीमा पर व्यापार की संभावनाओं के बारे में विद्यार्थियों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाना था।
क्विज संचालन समूह ‘क्वेश्या’ ने प्रतियोगिता का संचालन किया। डिगबोई कॉलेज के प्रियम दास और मयूखमलि देव ने पहला स्थान हासिल कर 5,000 रुपये नकद और प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के हीरकजित शर्मा और पूर्वाह्न बोरा दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 4,000 रुपये नकद और प्रमाणपत्र दिया गया। मार्गेरिटा कॉलेज की बृष्टि बरगोहाई और बाबली हांसदा ने तीसरा स्थान हासिल कर 3,000 रुपये नकद और प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
समापन समारोह में कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. पवन गोगोई, नोडल अधिकारी डॉ. मुकुंद माधव गोगोई और सहायक प्रोफेसर डॉ. शुभाशीष गोगोई ने पुरस्कार वितरित किए।