गुवाहाटी, 12 नवंबर: फैंसी बाजार में एक असमिया फुटपाथ कारोबारी को दुकान के भीतर बंद कर बेरहमी से पीटने और चाकू मारने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।
आरोप फैंसी बाजार स्थित ‘बॉम्बे ब्यूटी बाजार’ नामक प्रतिष्ठान के मालिक और कर्मचारियों पर है। बताया गया कि दिल्ली से आए गैर-असमिया कारोबारी के नेतृत्व में पांच लोगों के एक समूह ने युवक को जबरन दुकान के अंदर खींच लिया और उस पर लगातार हमला किया।
आरोप है कि हमलावरों ने युवक के साथ मारपीट करने के साथ ही उसे चाकू भी मारा। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पानबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपित हमलावरों को तत्काल पकड़ लिया तथा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।