अंताल्या, 14 नवंबर: अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन कॉप-31 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जलवायु परिवर्तन व ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन की निजी बातचीत खुले माइक पर रिकॉर्ड हो गई। दोनों के बीच मोबाइल फोन और निजी अंग को लेकर हुई अश्लील मजाकिया बातचीत सार्वजनिक होने के बाद चर्चा में है।

तुर्किये के अंताल्या में सम्मेलन के दौरान एक बैठक शुरू होने से पहले अल्बनीज ने बोवेन को शर्ट की ऊपरी जेब में मोबाइल फोन न रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन की तरंगें दिल की धड़कन की लय को प्रभावित कर सकती हैं।

इस पर बोवेन ने कहा कि उन्हें शर्ट की जेब के बजाय पैंट की जेब में फोन रखने की ज्यादा चिंता है। इसके बाद अल्बनीज ने अश्लील इशारे के साथ उनसे सवाल किया।

“क्या यह आपके पुरुषांग की वजह से है?”

बोवेन ने हंसते हुए जवाब दिया कि यह भी काफी महत्वपूर्ण है और संभवतः दिल से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है। बातचीत के दौरान दोनों को संभवतः यह पता नहीं था कि उनके माइक्रोफोन चालू हैं।

अल्बनीज के एक प्रवक्ता ने कहा कि बैठक के बीच के समय में दोनों मजाक कर रहे थे। कॉप-31 में ऑस्ट्रेलिया जलवायु परिवर्तन से जुड़े विमर्श में नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है, हालांकि बड़े पैमाने पर जीवाश्म ईंधन निर्यात को लेकर उसकी जलवायु नीति की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना होती रही है।