गोलपाड़ा: असम के गोलपाड़ा जिले के लक्षीपुर पुलिस थाने से हिरासत में रखे गए दो आरोपियों के फरार होने की घटना ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए।

फरार आरोपियों की पहचान जन्नतुल फिरदौस उर्फ रातुल और नाबिर के रूप में हुई है। दोनों को लक्षीपुर शहर में हुई चोरी की सिलसिलेवार घटनाओं में शामिल होने के संदेह में हिरासत में लिया गया था।

बताया गया है कि पुलिस ने रात करीब 1 बजे रातुल को उसके घर से हिरासत में लिया था। उस पर चोरी के अलावा नशीले पदार्थों से जुड़े कई मामले होने का भी आरोप है।

बताया जा रहा है कि पुलिस हिरासत में रहते हुए दोनों आरोपियों ने थाने की एक खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। घटना के समय थाने में सुरक्षाकर्मी मौजूद होने के बावजूद दोनों आरोपी कैसे फरार हो गए, इस पर सवाल उठ रहे हैं। फरार होने के बाद दोनों को दोबारा गिरफ्तार किया गया है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।