जागीरोड: हाथीउठा बरनलनी पथार स्थित शंकरी कला-कृष्टि केंद्र के बर नामघर में एकशरण महापुरुषीय समाज का 9वां स्थापना दिवस और महा पालनाम कीर्तन तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ।

शुक्रवार से शुरू हुए धार्मिक आयोजन के पहले दिन भक्तों और वैष्णवों का स्वागत किया गया तथा नामयज्ञ आयोजित हुआ।

दूसरे दिन धर्मध्वजा फहराई गई। इसके बाद भागवत पाठ, नाम-प्रसंग और एकशरण महापुरुषीय समाज के ‘इतिबृत्ति’ विषय पर चर्चा सत्र आयोजित किया गया।

अंतिम दिन सुबह महा पालनाम का समापन हुआ और भागवत शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया।

आयोजन में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हरि नाम के जयघोष से हाथीउठा का पूरा इलाका गूंज उठा।