गुवाहाटी, 16 नवंबर: महानगर के दातालपाड़ा इलाके में एमडी टायर के एक गोदाम में रविवार को भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरे गोदाम में फैल गई और आसपास काला धुआं छा गया।
आग में गोदाम में रखे लाखों रुपये मूल्य के टायर जलकर राख हो गए। नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो सका है।
आग बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे।
गोदाम के पास पेट्रोल पंप होने से इलाके में बड़े खतरे की आशंका पैदा हो गई।
आग लगने के कारण और किसी के हताहत होने की जानकारी की प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।