गुवाहाटी, 19 नवंबर: असम राज्य स्कूल शिक्षा परिषद (एएसएसईबी) ने 2027 की हायर सेकेंडरी फाइनल परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल को समाप्त होंगी।
परिषद के निर्देश के अनुसार, परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। सुबह की पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली की परीक्षा 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।
12 मार्च से 20 मार्च तक की परीक्षाएं
12 मार्च को अंग्रेजी, 13 मार्च को उद्यम विकास, 15 मार्च को एमआईएल/वैकल्पिक अंग्रेजी, 16 मार्च को आर्थिक भूगोल/ललित कला और 17 मार्च को अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी।
18 मार्च को सुबह संगीत तथा दोपहर में कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग, 19 मार्च को सुबह कृत्रिम बुद्धिमत्ता/बिहू तथा दोपहर में मल्टीमीडिया एवं वेब प्रौद्योगिकी की परीक्षा होगी। 20 मार्च को व्यवसाय अध्ययन तथा रसायन विज्ञान/शिक्षा की परीक्षा होगी।
24 मार्च से 31 मार्च तक की परीक्षाएं
24 मार्च को भौतिक विज्ञान/लेखाशास्त्र/राजनीति विज्ञान, 25 मार्च को सुबह कौशल (ग्रुप ए) और दोपहर में कम्युनिटी साइंस, 27 मार्च को जीवविज्ञान/बीमा/इतिहास तथा 29 मार्च को सुबह मनोविज्ञान और दोपहर में तर्कशास्त्र एवं दर्शनशास्त्र की परीक्षा होगी।
30 मार्च को सुबह अरबी/फारसी/संस्कृत/ताई भाषा और दोपहर में उन्नत भाषाओं की परीक्षा होगी। 31 मार्च को सुबह कौशल (ग्रुप बी) तथा दोपहर में गणित की परीक्षा निर्धारित है।
अप्रैल की परीक्षाएं
1 अप्रैल को नृविज्ञान/बिक्री प्रबंधन एवं विज्ञापन, 2 अप्रैल को व्यावसायिक गणित एवं सांख्यिकी/भूगोल, 3 अप्रैल को सुबह स्वदेश अध्ययन और दोपहर में सांख्यिकी की परीक्षा होगी। 5 अप्रैल को सुबह भूविज्ञान/समाजशास्त्र तथा दोपहर में वित्त/वित्तीय साक्षरता की परीक्षा के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा।
परिषद ने हायर सेकेंडरी फाइनल परीक्षा के साथ हाईस्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा (एचएसएलसी) का कार्यक्रम भी जारी किया है। परीक्षार्थियों को अपने विषयों की परीक्षा की तारीख और समय के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी गई है।