गोराईमारी (दक्षिण कामरूप): हाथीशला भूलुकाबारी स्थित ताइजुद्दीन मॉडल अकादमी की कक्षा 10 की एक जरूरतमंद मेधावी छात्रा को जिला आमसू ने शिक्षण सामग्री प्रदान की। यह पहल छात्रा को पढ़ाई के प्रति अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई।

जिला आमसू की पहल और हाथीशला भूलुकाबारी आंचलिक आमसू के सहयोग से स्कूल परिसर में दोपहर 2 बजे एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रा को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री दी गई।

कार्यक्रम में जिला आमसू के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम, स्कूल के प्रधान शिक्षक रबिउल हक, जिला आमसू के कार्यकारी अध्यक्ष अफाज उद्दीन, महासचिव इमरान हक और मुख्य संगठन सचिव शरीफुल इस्लाम मंडल मौजूद रहे।

महतली आंचलिक आमसू के अध्यक्ष तालेब अली समेत कई आंचलिक इकाइयों के पदाधिकारियों ने भी छात्रा को आगामी परीक्षा और शैक्षिक जीवन के लिए शुभकामनाएं व प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम में स्थानीय आमसू के नेता-कार्यकर्ता और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।