प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपलोड एक वीडियो में दावा किया कि देशवासियों ने उनकी अपील मानकर सोना कम खरीदा, जिसके बाद सोने के दाम टूट गए।

मोदी ने कहा कि उन्होंने लोगों से आग्रह किया था कि जरूरत न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें। उनके मुताबिक, देशवासियों ने सोना कम खरीदा।

मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने पहले भी उनकी बात मानी थी और देश का चरित्र वैसा ही है।

मोदी के मुताबिक, लोग उनसे कह रहे हैं कि उनकी बात मानने से उनके पैसे बच गए। वीडियो में सोने की कीमतों में कितनी गिरावट आई, खरीद में कितना बदलाव हुआ या यह गिरावट किस अवधि में हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।