कोकराझार, 24 नवंबर: कोकराझार जिले के रामफल बिल स्थित रूपनाथ ब्रह्म खेल मैदान में 20वीं कनकेश्वर नार्जारी स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। फाइनल मुकाबले में सानस्रांग क्लब और अलंगबार क्लब आमने-सामने रहे।

प्रतियोगिता का आयोजन रामफल बिल आंचलिक क्रीड़ा संघ की पहल पर रामफल बिल आंचलिक समिति और एबीएसयू के सहयोग से किया गया। बीटीसी के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रतियोगिता को प्रायोजित किया।

आयोजक समिति दिवंगत कनकेश्वर नार्जारी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने, क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच देने के उद्देश्य से हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन करती है।

फाइनल मुकाबले में बीटीसी के कार्यकारी सदस्य प्रकाश बसुमतारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।