शिवसागर: शिवसागर राज्य परिवहन निगम परिसर में सिविल डिफेंस की दूसरे चरण की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। सायरन की तेज आवाज के बीच पूरे इलाके में अंधेरा कर दिया गया और लोगों ने जान बचाने के लिए जमीन पर लेटकर अभ्यास किया।

यह वास्तविक युद्ध की स्थिति नहीं थी, बल्कि केंद्र सरकार के निर्देश पर आयोजित अभ्यास था। इसका उद्देश्य युद्ध या आपात स्थिति में दुश्मन देश के लड़ाकू विमानों अथवा ड्रोन हमले की आशंका के दौरान आम नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से जुड़े उपायों की तैयारी करना था।

गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत शिवसागर जिला प्रशासन और जिला पुलिस प्रशासन के अधीन जिला सिविल डिफेंस विभाग ने अन्य आपातकालीन सेवाओं के सहयोग से यह अभ्यास कराया।

सिविल डिफेंस विभाग की ओर से आयोजित मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, शिवसागर अग्निशमन एवं आपात सेवा, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, एफ एंड ईएसएस, ओएनजीसीएल, डीआईपीआरईओ, एपीडीसीएल, बीएसएनएल, जिला गृह रक्षक बल, 11 असम एनसीसी बटालियन और अन्य आपातकालीन सेवा विभागों ने सहयोग किया।