गुवाहाटी, 7 नवंबर: आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 प्रतियोगिता के लिए असम क्रिकेट संघ (ACA) ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। प्रतियोगिता 14 नवंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगी।

डेनिस दास को टीम का कप्तान और साहिल जैन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

घोषित टीम में डेनिस दास (कप्तान), साहिल जैन (उपकप्तान), शिवशंकर रॉय, अभिनव चौधरी, रोशन आलम, आकाश सेनगुप्ता, आयुष्मान मलाकार, मृण्मय दत्ता, मुक्तार हुसैन, विशाल साहा, प्रद्युन सैकिया, भार्गव प्रतिम लहकर, आयुष अग्रवाल (विकेटकीपर), रोहित सेन (विकेटकीपर), जितुमणि कलिता और अब्दुल अजीज कुरैशी शामिल हैं।

स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में निहार डेका, संजय कुमार सिंह, एरिक रॉय (विकेटकीपर), अम्लानज्योति दास, सादेक हुसैन, राहुल सिंह, गुंजनज्योति डेका, जीतू अली और निपोन डेका को रखा गया है।

टीम के सहयोगी स्टाफ में सुजीत चौधरी मैनेजर होंगे। किरण पवार मुख्य कोच, जबकि आरके यादव और प्रीतम दास सहायक कोच होंगे। भास्कर बोरा ट्रेनर, भीष्म प्रताप सिंह फिजियो, विवेक सालुंखे थ्रोडाउन विशेषज्ञ और विकास रंजन दास प्रदर्शन विश्लेषक की भूमिका निभाएंगे।

असम क्रिकेट संघ ने प्रतियोगिता के लिए चुने गए खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को शुभकामनाएं दी हैं। इसकी जानकारी संघ के सचिव सनातन दास द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।