अल अमीरात: भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में नेपाल को 10 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। अल अमीरात में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.3 ओवर में 128 रन पर सिमट गई।
दर्श सोनार ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर ली। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी 63 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाकर लौटे।
तीन विकेट लेने वाले ईशान सूद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत का अगला मुकाबला 8 नवंबर को पाकिस्तान से होगा।