शिवसागर, 9 नवंबर: ऐतिहासिक यमुना की पूरी जमीन अतिक्रमणमुक्त होने तक ऑल ताई अहोम स्टूडेंट्स यूनियन (आटासू) का आंदोलन जारी रहेगा। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत गोगोई ने यह बात स्पष्ट की है।

यमुना से अतिक्रमण हटाने के लिए शिवसागर जिला प्रशासन का अभियान सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। काली पूजा के कारण रविवार को अभियान रोक दिया गया था, जिसे सोमवार सुबह फिर शुरू किया गया।

प्रशासन ने यमुना की जमीन पर अवैध रूप से बने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को एक्सकेवेटर से हटाने की कार्रवाई जारी रखी। बीते शनिवार को धोबापट्टी में कार्रवाई के बाद सोमवार को शिवसागर शिवदौल के सामने से अभियान शुरू किया गया।

यमुना की कुल जमीन 120 बीघा 1 कठा 9 लोचा बताई गई है। इसमें से 40 बीघा जमीन पर अतिक्रमण होने की बात सामने आई है।

बसंत गोगोई ने कहा कि यमुना की पूरी जमीन अतिक्रमणमुक्त होने तक आटासू का आंदोलन जारी रहेगा।