गुवाहाटी: महानगर के पंजाबाड़ी स्थित पूरबी डेयरी से विषैली गैस उत्सर्जन के आरोप सामने आए हैं। शिलग्राम और श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने दुर्गंध और असहजता की शिकायत की है।

मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के संज्ञान में यह मामला लाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस मामले की पहले जानकारी नहीं थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड को उसी दिन इस संबंध में जानकारी लेने के निर्देश दिए जाएंगे।

पंजाबाड़ी और आसपास के इलाकों के निवासियों ने दुर्गंध तथा संभावित गैस उत्सर्जन को लेकर चिंता जताई है।