श्रीभूमि, 13 नवंबर: श्रीभूमि जिले के दक्षिण करीमगंज के नीलामबाजार स्थित गोलाघाट में दो नाबालिग भाइयों की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना में उनके माता-पिता और एक अन्य भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया।
आधी रात को हुई घटना में 8 वर्षीय जहांगीर हुसैन और 7 वर्षीय आलम उद्दीन की मौत हो गई।
हमले में उनके पिता खलील उद्दीन, मां आलिया बेगम और भाई अल्ताफ हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने फारूक अहमद नाम के एक युवक पर हत्या और हमले का आरोप लगाया है। घटना के बाद नीलामबाजार पुलिस ने रात में ही उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस को शुरुआती शक है कि नशे की हालत में पारिवारिक विवाद के बाद यह घटना हुई हो सकती है। हालांकि, घटना की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।